March 10, 2026

बिहार: पहले सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बना कर किया राजनीतिक रास्ता साफ, अब नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी

बिहार: पहले सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बना कर किया राजनीतिक रास्ता साफ, अब नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से सन्यास के लिए तैयार किया जा रहा है. अब खबर आ रही है कि उन्हें BJP राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है. अगर किसी भी तरह से यह खबर सच है तो JDU पर पूरी तरह से BJP का नियंत्रण रहेगा. वैसे तो अंदर से लगभग पूरी JDU को BJP चला ही रही है. BJP बदले में नीतीश कुमार के बेटे को राजनीति में ला रही है और साथ में उनके बेटे को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाने की खबर भी आ रही है.

अघोषित सन्यास का पैटर्न

भारतीय राजनीति में एक बात आम तौर पर देखी गई है कि अगर किसी बड़े नेता को अघोषित सन्यास दिलवाना है तो उसे या तो राष्ट्रपति बना दो या फिर राज्यपाल. नीतीश कुमार जैसे कद के नेता के साथ यह करना संभव नहीं होगा, इसलिए उन्हें केंद्र की राजनीति में लाया जाएगा तो BJP के लिए बिहार में सरकार चलाना आसान हो जाएगा. यह कहानी नई नहीं है. BJP यह केवल अपने सहयोगियों के साथ ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी के नेताओं के साथ भी करती है.

25 साल में पहली बार गृह मंत्रालय नहीं

इस कहानी की शुरुआत हुई थी बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के गठन से. जिस तरह से इस सरकार में पिछले 25 साल में पहली बार गृह मंत्री नीतीश कुमार नहीं बने, यह बात गौर करने वाली है. जब से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, तब से गृह मंत्री का पद उन्होंने अपने पास रखा था. इसी कारण नीतीश को उनके समर्थक “प्रशासन बाबू” बोलने लगे थे. लेकिन BJP ने इस सरकार के गठन से ही गृह मंत्रालय अपने पास रखा ताकि इस मंत्रालय से जुड़ी कोई भी जानकारी उन तक न पहुंच पाए.

सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय

इन सब में सबसे बड़ी बात यह थी कि इस सरकार में गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी, जो इस सरकार में उपमुख्यमंत्री भी हैं. सम्राट चौधरी पर बिहार विधानसभा चुनाव 2024 से पहले हत्या, अपहरण और अपनी शिक्षा की गलत जानकारी देने के गंभीर आरोप लगे थे.

क्या यह सब पहले से तय था?

अब सवाल उठता है कि क्या कारण था कि नीतीश कुमार को गृह मंत्रालय नहीं दिया गया और अब उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी की जा रही है? क्या यह सब पहले से तय था? अगर नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जाता है तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और BJP की पकड़ और मजबूत हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top