March 10, 2026

T20 WC सुपर-8: भारत-वेस्टइंडीज मैच से तय होगा सेमीफाइनल

T20 WC सुपर-8: भारत-वेस्टइंडीज मैच से तय होगा सेमीफाइनल भारत बनाम वेस्टइंडीज (फाइल फोटो)

सुपर-8 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराने के बाद अब लगभग सुपर-8 के ग्रुप-2 का समीकरण साफ हो गया है. इस ग्रुप से पहले ही इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. इंग्लैंड ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. चार अंकों के साथ इंग्लैंड ग्रुप-2 के शिखर पर पहुंच गई है.

न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर मजबूत

वहीं पाकिस्तान ने अभी तक इस ग्रुप में एक भी मैच नहीं जीता है. उसका पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ बारिश में धुल गया था, जिसकी वजह से उसे एक अंक मिला. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराने के बाद दो अंक और अपने खाते में जोड़ लिए, जिससे वह सुपर-8 के ग्रुप-2 में नंबर दो पर बना हुआ है. इसके साथ न्यूजीलैंड के नेट रन रेट में भी इजाफा हुआ है और वह मजबूत स्थिति में है.

भारत-वेस्टइंडीज में टक्कर

ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका पहले नंबर पर रहेगी. दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज या भारत रह सकती है. वेस्टइंडीज की दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद अब ज्यादातर संभावना यह है कि भारत वेस्टइंडीज को हराकर नंबर दो पर अपनी जगह बना लेगी. इस स्थिति में भारत का सेमीफाइनल ग्रुप-2 की पहली टीम से होगा, यानी संभवतः इंग्लैंड से. दक्षिण अफ्रीका का सेमीफाइनल न्यूजीलैंड से हो सकता है.

नेट रन रेट में बड़ा अंतर

भारत इस स्थिति में इसलिए है क्योंकि उसने सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से हार गया था, जिससे नेट रन रेट को भारी नुकसान हुआ. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने जिंबाब्वे को करारी हार दी थी. एक तरफ भारत की हार बड़े अंतर से, दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की जीत बड़े अंतर से, जिससे दोनों के नेट रन रेट में काफी बड़ा अंतर आया.

1 मार्च को फैसला

आज हुए मैच में जब दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया तो एक बार फिर भारत के क्रिकेट प्रेमियों की आशा जाग गई. उम्मीद है कि भारत 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सुपर-8 के पहले ग्रुप में नंबर दो पर पहुंच जाएगा और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा. यह मैच ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में जाने वाली टीम का फैसला करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top