March 10, 2026

T20 विश्व कप से बाहर हुआ भारत! सेमीफाइनल की राह मुश्किल, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया

T20 विश्व कप से बाहर हुआ भारत! सेमीफाइनल की राह मुश्किल, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडम अकरम

T20 विश्व कप के सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से करारी शिकस्त दी. यह हार भारतीय टीम के लिए इस वर्ल्ड कप के सफर की अंतिम कड़ी हो सकती है, क्योंकि हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.8 हो गया है, जिससे टीम अपने ग्रुप में सबसे नीचे पहुंच चुकी है.

भारत की ये हार महज एक हार नहीं थी. यह एक प्रकार का संदेश था की टी-20 क्रिकेट का मतलब केवल और केवल आक्रामकता नहीं स्थिरता भी होती है. भारत की तरफ से एक भी बल्लेबाज नहीं था जो क्रिज पर रुकना चाहता था. सभी आते और तेज रन बनाने के चक्कर में अपनी विकेट जल्द दे कर चले जाते थे.

सेमीफाइनल की राह मुश्किल

भारतीय सुपर-8 ग्रुप में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिंबाब्वे हैं. जिंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस ग्रुप में अपनी जगह बनाई. अगर ऑस्ट्रेलिया बाहर नहीं हुआ होता तो भारत के लिए इस ग्रुप में और ज्यादा दिक्कतें खड़ी हो सकती थीं.

अभी भी भारत को अपने सारे मुकाबले जीतने के साथ-साथ उनके अंतर को भी बड़ा करना होगा ताकि नेट रन रेट बेहतर हो सके. अगर किसी भी तरह वेस्ट इंडीज दो मैच जीत गई और उसका नेट रन रेट भारत से बेहतर रहा, तो वह टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी.

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 187 रन

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडम अकरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और क्विंटन डी कॉक ने अपनी विकेट महज 6 रनों पर गंवा दी. वह जसप्रीत बुमराह के शिकार हुए. इसके बाद अगले ही ओवर में एडम अकरम भी अर्शदीप के शिकार हुए.

विकेट जल्दी गिर रहे थे, लेकिन डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को स्थिरता प्रदान की. स्टब्स ने 44 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 187 रन तक पहुंचा दिया.

भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त

भारत ने अपनी पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं की. ईशान किशन एडम अकरम के शिकार हुए और वह खाता भी नहीं खोल पाए. अभिषेक शर्मा इस पूरे वर्ल्ड कप में अभी तक असफल रहे हैं. अभी तक खेले गए चार मैचों में उन्होंने कुल 15 रन बनाए, जो कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बने.

भारतीय टीम की तरफ से केवल एक बल्लेबाज जो डटकर खेल पाया, वह थे शिवम दुबे, जिन्होंने 42 रन बनाए. उसके अलावा भारत की बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं रहा और भारत 18.5 ओवर में ही 111 रनों पर ऑल आउट हो गई.

क्या थी हार की वजह

इस मैच में भारत ने अपने उप-कप्तान अक्षर पटेल को विश्राम दिया था, लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं मिला. भारत की हार की मुख्य वजह बीच के ओवरों में दक्षिण अफ्रीका के रनों को आसानी से बनने देना रहा. भारत ने शुरुआती विकेट लेने के बाद गेम को जैसे छोड़ दिया.

अगर इस मैच में कुलदीप यादव को खिलाया गया होता, जो मिडिल ओवर में विकेट निकालकर देते हैं, तो भारत को फायदा होता. फिलहाल भारत की हार की वजह से सेमीफाइनल की राह में बड़ी रुकावटें नजर आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top