March 10, 2026

AI और भारतीय शिक्षा व्यवस्था: बदलाव की सख़्त ज़रूरत

AI और भारतीय शिक्षा व्यवस्था: बदलाव की सख़्त ज़रूरत

आज देश में AI Summit जैसे बड़े आयोजन हो रहे हैं, लेकिन एक बड़ा सवाल सबके मन में है — क्या AI हमारी नौकरियां छीन लेगा? यह डर स्वाभाविक है, लेकिन सच्चाई यह है कि जो देश AI को अपनाएगा, वही आगे बढ़ेगा। जो पीछे रहेगा, वह दुनिया की दौड़ में पिछड़ जाएगा।
पहले जो काम दो दिन में होता था, आज वही काम दो घंटे में हो रहा है। यही AI की ताकत है।

शिक्षा व्यवस्था की असली समस्या

भारत की शिक्षा व्यवस्था दशकों पुरानी है। बच्चे आज भी सिर्फ किताबें रटते हैं, प्रश्न-उत्तर लिखते हैं — और यही “पढ़ाई” मानी जाती है। 22 साल की उम्र तक एक भी practical skill नहीं सिखाई जाती।
इससे भी गंभीर बात यह है कि कुछ संस्थान चीन के रोबोट को अपना बताकर देश की छवि खराब कर रहे हैं — यह शर्मनाक है।

जरूरत है:

ज्यादा से ज्यादा Practical Classes
Skill-based Education Policy
AI और Technology का पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए

युवाओं को भी जगना होगा

सरकार ने PM Internship Yojana और Skill India जैसी योजनाएं लाईं, लेकिन युवाओं ने भाग ही नहीं लिया। यह भी उतनी ही बड़ी समस्या है।
एक तरफ लाखों युवा लाइब्रेरी में सिर्फ सरकारी नौकरी के लिए पढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ कुछ युवा दिनभर Reels और Rose Day, Kiss Day जैसी चीजों में उलझे हैं। इससे भी ऊपर उठना होगा।

  • AI का भविष्य
  • आने वाले कुछ सालों में AI से बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे — इलाज AI करेगा, ट्रैक्टर AI चलाएगा, कारखाने AI संभालेगा। ऐसे में अगर हमारे युवा skilled नहीं हुए, तो उनको नौकरी मिलना मुश्किल होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top