March 10, 2026

विकेटकीपिंग से हटाए गए संजू, इसका मतलब टीम से बाहर संजू सैमसन?

विकेटकीपिंग से हटाए गए संजू, इसका मतलब टीम से बाहर संजू सैमसन? संजू सैमसन और ईशान किशन

संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया में खतरे में है. ईशान किशन को मिली विकेटकीपिंग. किशन-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी संभव. संजू की जगह तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है.

भारतीय क्रिकेट टीम में संजू सैमसन की जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालिया मैच में ईशान किशन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन में संजू की जगह खतरे में है.

विकेटकीपिंग से हटाए गए संजू

शुरू के सारे मैचों में विकेटकीपिंग संजू सैमसन ने की थी, लेकिन हालिया मैच में यह जिम्मेदारी ईशान किशन को दी गई. इसमें सबसे ज्यादा बात यह है कि संजू सैमसन ने आज बल्लेबाजी भी की और मात्र 6 रन बनाए. इससे साफ जाहिर होता है कि वह ना तो चोटिल हैं और ना ही आराम दिया गया है. इसके बावजूद शुरू के ओवर से ही ईशान किशन विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई दिए.

किशन-अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी संभव

इसका संदेश साफ हो सकता है कि अब ईशान किशन अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करेंगे, जो टीम इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है. किशन और अभिषेक शर्मा दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और पारी को तेजी से शुरू करते हैं.

तिलक वर्मा को मिल सकती है जगह

भारतीय टीम को एक और लाभ मिल सकता है कि अगर किशन ओपनिंग करेंगे तो नंबर तीन या नंबर चार पर तिलक वर्मा को टीम में जगह मिल सकती है. यानी कि संजू की जगह ईशान किशन ओपनिंग करेंगे और ईशान किशन की जगह तिलक वर्मा मध्य क्रम को मजबूत करेंगे.

तिलक वर्मा वह बल्लेबाज हैं जो अपनी पारी को धीरे-धीरे लेकिन महत्वपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाते हैं. एशिया कप में उनकी पारी कौन भूल सकता है. वह कमाल की पारी थी जिसकी वजह से भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया था. यह बदलाव भारतीय टीम की रणनीति में एक अहम फेरबदल हो सकता है. अब देखना होगा कि आगामी मैचों में टीम मैनेजमेंट किस संयोजन के साथ उतरती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top