March 11, 2026

भारत vs न्यूज़ीलैंड दूसरा T20

भारत ने रचा इतिहास, 7 विकेट से जीतकर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त

IND VS NZ

रायपुर
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। यह मैच रायपुर में खेला गया, जहां भारतीय बल्लेबाज़ों ने रिकॉर्डतोड़ रन चेज़ कर इतिहास रच दिया।

 

 

मैच का संक्षिप्त विवरण

      • मैच स्थान: रायपुर

      • परिणाम: भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की

      • सीरीज़ स्थिति: भारत 2-0 से आगे

     

    टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। न्यूज़ीलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने महज़ 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।यह उपलब्धि भारत को इतिहास में 200+ रन का लक्ष्य सबसे कम ओवरों में चेस करने वाली पहली टीम बनाती है।

    प्लेयर ऑफ द मैच: ईशान किशन

    Ishan kishan

     

    ईशान किशन ने दो साल बाद अपनी पहली अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया।

        • रन: 76

        • गेंदें: 32

        • चौके: 11

        • छक्के: 4

       

       

       

      ईशान की यह पारी सिर्फ तेज़ नहीं बल्कि बेहद आत्मविश्वास से भरी हुई थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि उनसे रन नहीं बन रहे थे, बल्कि हकीकत यह है कि उन्हें लगातार मौके नहीं दिए जा रहे थे। इस पारी ने उनके चयन को पूरी तरह सही साबित कर दिया।

      सूर्यकुमार यादव की ज़बरदस्त वापसी

      SURYAKUMAR YADAV

      पिछले 468 दिनों से सूर्यकुमार यादव के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला था। क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई थी कि शायद सूर्या का जादू अब खत्म हो चुका है।

      लेकिन इस मैच में सूर्या ने अपने बल्ले से बता दिया कि वो इतनी जल्दी हार मानने वालों में से नहीं हैं।

       
       

          • रन: 82

          • गेंदें: 37

          • चौके: 9

          • छक्के: 4

        उनकी यह पारी आक्रामकता, टाइमिंग और क्लास का शानदार मिश्रण थी।

         

        अब सीरीज़ का अगला मुकाबला और भी रोमांचक होने वाला है। न्यूज़ीलैंड की टीम वापसी की कोशिश करेगी, जबकि भारत की नज़रें सीरीज़ को अपने नाम करने पर टिकी होंगी।


        रिकॉर्ड और खास बातें

            • भारत बनी 200+ रन का लक्ष्य सबसे कम ओवर में चेस करने वाली पहली टीम

            • ईशान किशन का दो साल बाद पहला अर्धशतक

            • सूर्यकुमार यादव का 468 दिनों बाद टी20 फिफ्टी

            • भारत की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त

           

          Leave a Reply

          Your email address will not be published. Required fields are marked *

          Back to Top