March 11, 2026

विमान दुर्घटनाओं में गंवाए गए नेता

विमान दुर्घटनाओं में गंवाए गए नेता संजय गांधी

वायु दुर्घटनाओं में आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की मौत हो गई. ये कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी 6 इसी प्रकार की घटना हो चुकी है. और अगर हम देश के अन्य गणमान्य लोगों को भी इस प्रकार कि घटना से जोड़ कर देखें तो ये आकड़ा बढ़ जायेगा.

इस प्रकार कि पहली घटना जिसमें राजनेता की मौत हुई थी, वह था साल 1980 नेता थे संजय गांधी. और आज 2026 में भी इस प्रकार की घटना हुई है. एक नजर आज तक के विमान दुर्घटनाओं में गंवाए गए नेताओं पर

  1. संजय गांधी: कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की 23 जून 1980 को एक हादसे में मौत हो गई थी. सफदरजंग एयरपोर्ट के पास दिल्ली फ्लाइंग क्लब के एक विमान में हवाई करतब दिखाते समय विमान का कंट्रोल खो गया और वह क्रैश हो गया.
  2. माधवराव सिंधिया: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर 2001 को कानपुर में एक पॉलिटिकल रैली में जाते समय प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी. वह खुद भी सिविल एविएशन मिनिस्टर थे. 10 सीटों वाला प्राइवेट विमान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया था.
  3. जीएमसी बालयोगी: लोकसभा स्पीकर और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी की 3 मार्च 2002 को एक चॉपर क्रैश में मौत हो गई थी. पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से उन्हें ले जा रहा एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कैकलूर के पास एक तालाब में गिर गया था.
  4. दोरजी खांडू: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की 30 अप्रैल 2011 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी. उनका पवन हंस हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में तवांग से इटानगर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
  5. वाईएस रेड्डी: आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की 2 सितंबर 2009 को मौत हो गई, जब खराब मौसम के कारण उनका बेल 430 हेलीकॉप्टर घने नल्लामाला जंगल में क्रैश हो गया.
  6. विजय रूपाणी: पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था. यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया था. इस दुर्घटना में विमान में सवार 260 यात्रियों की मौत हो गई थी. विजय रूपाणी भी इस विमान में थे.
  7. अजित पवार: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई. वह महाराष्ट्र में एक सरकारी कार्यक्रम में जा रहे थे जब उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अजित पवार केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों में भाजपा के प्रमुख सहयोगी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top