कोविड 19 के बाद से ही बॉलीवुड अपने खराब दौर से गुजर रहा हैं। हिन्दी फिल्मों का एक समय था, जब दर्शको को फिल्मों का इंतजार रहता था। फिल्म आते ही सिनेमा घर भर जाते थे। काफी लम्बे समय बाद ऐसा लग रहा है, कि दर्शकों को इस बार भरपुर मनोरंजन मिलने वाला है।
19 सितंबर को सिनेमा घरो में दो फिल्में लगी। एक अक्षय कुमार की जॉली एल.एल.बी3, दूसरी अनुराग कश्यप की निशानची। अक्षय और अनुराग दोनों ही अपने जाने-माने अंदाज मे दर्शको के सामने आ रहे है। अक्षय कुमार अपनी समाजिक मूद्दो पर बनी फिल्म जिसमें कॉमेडी भी होती है, उसके लिए जाने जाते है। तो वही अनुराग कश्यप छोटे शहर की कहानी को दिखाने मे माहिर है। जिसमे क्राइम, राजनीति आदि शामिल होती है।
दोनों फिल्मों को दर्शक पंसद कर रहे है। जॉली एल.एल.बी3 मे अक्षय को साथ अरशद, सौरभ शुक्ला जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक सुभाष कपूर है। जिन्होने इससे पहले जॉली एल.एल.बी1, जॉली एल.एल.बी2 को लिखा था और दोनों का निर्देशन भी किया था। सुभाष कपूर का लेखन और निर्देशन फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाता है।
सत्य घटना पर आधारित यह कहानी आप को हसाते हुए, समाजिक मुद्दे से जोङती है। अक्षय एक बार फिर अपने जाने-माने अंजाद से दर्शको का दिल मोह रहे है। अरशद भी अक्षय का पूरा साथ निभा रहे है लेकिन इन दोनों पर अकेले भारी पङे है जज साहब यानी सौरभ शुक्ला। कुल मिला कर आप को ये फिल्म देखने जरुर जाना चाहिए।

वही हम दूसरी फिल्म निशानची की बात करे तो यह एक बार फिर आप को अनुराग के दुनिया को दिखाती है। छोटा शहर उसके अन्दर राजनीति, अपराध आप एक बार फिर उस दुनिया मे जाने वाले है। यह कहानी दो जूङवा भाईयों की है। दोनों भाई के किरदार को ऐश्र्वर्या ठाकरे ने निभाया है, बतौर अभिनेता ये उनका पहला काम है।
उन्होनें आपने दोनों किरदार को अच्छे से जिया है। एश्र्वर्या के अलावा फिल्म मे जीशान अयूब, कुमुद मिश्रा, विनित कुमार सिंह और वेदिका जैसे उन्दा कलाकार हैं। कहानी भुतकाल से वर्तमान काल मे चलती है। ये फिल्म अनुराग के बेहतरीन फिल्मों की सूची में शामिल हो सकती थी लेकिन एक-दो जगह ये मात खा गई।
निशानची की लम्बाई थोङी कम हो सकती थी, साथ ही कुछ कलाकारो को और बेहतर तरीके काम की उम्मीद करी जा सकती थी। इन सब बातों को बाद भी ये एक उन्दा फिल्म है।
इन दो फिल्मों के अलावा 18 सितंबर से आर्यन फ़ान निर्देशित वेब सीरीज Ba***ds of Bollywood नेटफ्लिक्स स्ट्रीम हो रही है। वेब सीरीज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हूई है, लोग इसे काफी पसंद कर रहे है।
एक साथ दो फिल्में और एक वेब सीरीज आना आम बात है, लेकिन तीनों अच्छी है ये नई बात है।
